विधायक असीम अरुण पर लगाए विकास न कराने के आरोप
बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो )। समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे ने सदर विधानसभा क्षेत्र मे विकास कार्यों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते हुए सदर विधायक एवं राज्य मंत्री असीम अरुण पर क्षेत्र मे अपेक्षित विकास न कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनता को जिन मूलभूत सुविधाओं और विकास योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए था वह आज भी अधूरे हैं। पूर्व विधायक ने क्षेत्र का दौरा करने के बाद कहा कि कई गांवों और मोहल्लों मे सड़कें जर्जर अवस्था मे हैं। जल निकासी की समस्या बनी हुई है। तथा कई स्थानों पर विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित दिखाई देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता से किए गए कई वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे ने कहा कि सदर विधानसभा की जनता विकास की उम्मीद लगाए बैठी है लेकिन क्षेत्र मे अपेक्षित कार्य नहीं होने से लोगों
मे निराशा का माहौल है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता की मूल समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए और विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति को सामने लाना चाहिए।
पूर्व विधायक ने प्रशासन से भी मांग की कि क्षेत्र मे कराए गए विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि जनता के सामने वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार जनता के मुद्दों को उठाती रहेगी। और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा।