लखनऊ। (आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। सीएम योगी ने बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे इसका ऐलान किया। योगी ने कहा- अगर किसी स्थायी शिक्षक या कर्मचारी के साथ कोई हादसा हो जाता है, तो उन्हें 10 लाख रुपए का ग्रुप टर्म इंश्योरेंस, 1 करोड़ रुपए का पर्सनल एक्सीडेंट कवर, 1 करोड़ रुपए का स्थायी दिव्यांगता बीमा कवर और 1.60 करोड़ रुपए तक का एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर मिलेगा।
उन्होंने कहा- 10 हजार रुपए से अधिक वेतन पाने वाले संविदा कर्मचारियों को भी बीमा सुरक्षा मिलेगी। उन्हें 30 लाख से 80 लाख रुपए तक का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर मिलेगा। वहीं, 10 हजार रुपए से कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा मिलेगा।
सीएम ने कहा- अगर किसी शिक्षक या कर्मचारी के साथ अन लाइव अपडेट्स पढ़ें च्चों की पढ़ाई और बेटिया की शादी के लिए भी आर्थिक सहायता मिलेगी। हादसा किसी के साथ भी हो सकता है। इसलिए यह नई सुरक्षा सुविधा दी जा रही है। यूपी ऐसा करने वाला पहला राज्य है।
12 लाख शिक्षकों के लिए कैशलेस इलाज की योजना भी शुरू
सीएम ने 12 लाख शिक्षकों के लिए 5 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की योजना भी शुरू की। सीएम ने कहा- कैशलेस इलाज के लिए साढ़े चार सौ करोड़ रुपए सालाना खर्च होंगे। इसका भुगतान प्रदेश सरकार करेगी। हम आपसे कुछ नहीं लेंगे। आपसे सिर्फ गुरु दक्षिणा के रूप में यही मांगते हैं कि आप बच्चों पर ध्यान दें। स्कूल का वातावरण स्कूल जैसा होना चाहिए। स्कूल स्वच्छ और सुंदर हो। वहां देश का भविष्य गढ़ने वाला वातावरण हो।
इससे पहले, सीएम योगी का 51 बटुको ने मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया। सीएम ने स्कूली बच्चों की प्रदर्शनी देखी। दूरबीन का मॉडल देखकर बच्ची से पूछा- इससे यहां से लखनऊ के मंत्री दिख जाएंगे क्या? सीएम योगी ने 2025 में शिक्षक दिवस के मौके पर इस योजना की घोषणा की थी। इसका लाभ शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों, रसोइयों और वार्डेन को मिलेगा।

