कब्जे से 10 मोटरसाइकिल, 05 तमंचे बरामद।
बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। (आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। थाना सौरिख पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 मोटरसाइकिल, 04 मोटरसाइकिल के इंजन, विभिन्न मोटरसाइकिलों के कटे हुए पार्ट्स, 04 अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस एवं मोबाइल फोन बरामद किए गए।
थाना सौरिख पुलिस द्वारा हरिभानपुर स्टेडियम के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। उन्होंने अपने नाम क्रमशः श्याम पुत्र रविशचन्द्र निवासी ग्राम उमरैन थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया, राजा उर्फ अभिजीत वर्मा उर्फ अंकित सोनी पुत्र सुरेशचन्द्र निवासी ग्राम उमरैन थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया, अनुज गुप्ता पुत्र रामशरण गुप्ता निवासी ग्राम ब्रह्मनगर थाना भरथना जनपद इटावा, गोविन्द पुत्र सुनील गुप्ता निवासी ग्राम ब्रह्मनगर थाना भरथना जनपद इटावा तथा जानू गुप्ता पुत्र झब्बूलाल निवासी ग्राम अधिनी थाना ऊसराहार जनपद इटावा बताए।
कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि उनके अन्य साथी जंगल में चोरी की मोटरसाइकिलों को काट रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियुक्तों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई, जहां से चार अन्य अभियुक्त अमन पुत्र रामपाल निवासी ग्राम उमरैन थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया, अंकुर पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम उमरैन थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया, नागेश्वर पुत्र राकेश सिंह निवासी ग्राम सुमेरपुर थाना मल्लावां जनपद हरदोई तथा शिवपाल पुत्र गजराज पाल निवासी ग्राम सुमेरपुर थाना मल्लावां जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 10 अदद मोटर साइकिल व 4 अदद मोटर साइकिल के इंजन व भिन्न भिन्न मोटर साइकिल के कटे हुए पार्ट्स व 04 अदद देशी नाजायज तंमचा 315 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस 315 व 04 एण्ड्रायड अदद मोबाइल बरामद किये गये। बरामदगी के आधार पर थाना सौरिख पर मु0अ0सं0 287/2026 धारा 317(2)/317(4)/317(5)/318(4)/111 बीएनएस व धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम बनाम अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । पूछताछ के दौरान अभियुक्त श्याम ने दिनांक 04 जुलाई को त्रिपाठी बुक डिपो से मोबाइल चोरी की घटना को स्वीकार किया। थाना सौरिख पुलिस टीम द्वारा मोबाइल बरामदगी हेतु अभियुक्त श्याम को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उसके बताए गए स्थान पर पहुँची जहाँ पर आगे चल रहे अभियुक्त ने अचानक पुलिसकर्मियों से झटके से अपना हाथ छुड़ाकर भागने का प्रयास किया तथा झाड़ियों में पूर्व से छिपाकर रखे गए तमंचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई, जिसमें थाना सौरिख पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमें उपरोक्त अभियुक्त घायल हो गया तथा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।जिसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ अभियुक्त श्याम उपरोक्त को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना सौरिख पर मु0अ0सं0 288/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट (पुलिस मुठभेड़) थाना सौरिख पर पंजीकृत किया गया।

