कन्नौज: गंगा में हर दिन बढ़ने लग गया जलस्तर

कटरी क्षेत्र में बढ़ेंगी मुश्किलें

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)।   इन दिनों गंगा के जलस्तर में हर दिन बढोत्तरी हो रही है। एक सप्ताह में हर दिन करीब 10 सेंटीमीटर की बढोत्तरी हो रही है। जिससे कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों में टेंशन बढ़ने लगे गई। हालांकि जलस्तर दर्ज करने वाले विभाग में इन दिनों ताला पड़ा रहता। जिस पर अधिकारियों की नजर भी नहीं पड़ रही।

गंगा का जलस्तर पिछले तीन-चार दिनों से बढ़ने लगे गया। बारिश के कारण जलस्तर में ये बढोत्तरी नजर आने लगी। बुधवार को गंगा का जलस्तर 123.590 मीटर दर्ज किया गया जोकि हर दिन करीब 10 सेंटीमीटर बढ़ रहा है। यहां चेतावनी बिन्दु 124.70 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 125.97 मीटर है। फिलहाल चेतावनी बिंदु से जलस्तर 1.11 मीटर दूर है।

जलस्तर में ये बढ़ोतरी तभी होती है जब आसपास के जिलों में बारिश होती है। गंगा के बढ़ते जलस्तर के साथ ही कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की धुकधुकी बढ़ने लग गई है। कासिमपुर और बख्शीपुरवा के ग्रामीणों को हर साल बाढ़ की मार झेलनी पड़ती है। फिलहाल प्रशासन की ओर से कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए कोई खास प्रयास शुरू नहीं किए गए।

उधर मेहंदी घाट पुल के पास ही केंद्रीय जल आयोग का कार्यालय है।  इस कार्यालय में अधिकांश समय ताला ही लटका रहता है। ड्यूटी पर प्रायः कोई कर्मचारी मौजूद नहीं रहता। मामले को लेकर गंगा प्रहरी प्रिया प्रजापति ने बताया कि जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। प्रशासन ने एक दिन मॉकड्रिल कराया था। जिसमें बाढ़ से बचाव के बारे में बताया गया था। केंद्रीय जल आयोग का कार्यकाल बन्द होने के सवाल पर उन्होंने बताया कि वहां अधिकांश समय ताला ही लगा रहता।