बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 26 जुलाई, 2026 को ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ किया जाएगा। योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से करेंगे । जिसका संजीव प्रसारण प्रदेश के समस्त जनपदों में देखा जाएगा।
इस दौरान पात्र शिक्षकों को ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ के कैशलेस कार्ड भी वितरित किए जाएंगे। यह जानकारी डॉ रीतू सिंह, प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय, बांगर ने दी। उन्होंने बताया है कि अब तक 29 आवेदक शिक्षकों कैशलेस कार्ड डाउनलोड हो चुके है। जल्द सभी शिक्षकों के हाथों चिकित्सीय कैशलेस कार्ड होंगे।
उन्होंने बताया है कि इस योजना के माध्यम से राजकीय विश्वविद्यालयों, सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के शिक्षक, राज्य विश्वविद्यालयों के शिक्षक तथा अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का संचालन स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज के माध्यम से किया जाएगा। प्रदेश सरकार की यह पहल शिक्षकों एवं उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने तथा आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे शिक्षा जगत से जुड़े हजारों शिक्षक लाभान्वित होंगे।
