बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। आज कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य मे जनपद स्थित अमर जवान ज्योति पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, कर्नल रोहित भटारा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, कर्नल बी0एस0 तोमर, सूबेदार एस0 चन्देल, कारगिल आवार्डीज आॅनरी केप्टेन रवीन्द्र कुमार, सेना मेडल और बिग्रेडियर मनीष कुमार जैन, कमांडेन्ट दि सिख लाई रेजी0 के द्वारा अमर ज्योति जवान पर रीथ लेइंग कर वीरगति प्राप्त युद्वाओ को ऋदांजलि दी।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय प्रांगण मे कारगिल विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर जनपद के पूर्व सैनिक बन्धुओ ने भाग लिया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि बिग्रेडियर मनीष कुमार जैन, कमांडेन्ट दि सिख लाई रेजीमेंट द्वारा दीपप्रजव्लित कर शहीदो को नमन किया ततपश्चात वीर नारियो ने नमन किया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने सभी का स्वागत कर कारगिल युद्व पर संछिप्त परिचय दिया। इस अवसर पर कनर्ल बी0एस तोमर, सूबेदार एस0के0 चन्देल तथा कारगिल युद्व मे भाग लिये आॅनरी केप्टन रवीन्द्र कुमार सेना मेडल ने भी अपने विचार सांक्षा किये।मुख्य अतिथि बिग्रेडियर मनीष कुमार जैन ने कारगिल युद्व के बारे मे बताया तथा पूर्व सैनिको को अवगत कराया कि हम सबको साइबर ठगी से बचना है इसके लिए सबसे अच्छा तरीका बताया कि मोबाइल के बारे मे जानकारी सीख लो और किसी का फोन आता है तो जानकारी न दो और उन्होने राज्य व केन्द्र की योजनाओ का लाभ पाने के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से जुडे रहने के लिए बताया। कन्नौज जिले मे पूर्व सैनिको के लिए ई0सी0एच0एस0 खोले जाने के लिए कार्यवाही की जा रही है और सीघ्र लाभ दिलाने के लिए प्रयास जारी है।
मुख्य अतिथि द्वारा 06 वीर नारियों हंशमुखी देवी, उमा देवी, शान्ती देवी, रामवती, कमला देवी और शशि देवी) और का सम्मान और कारगिल युद्व मे भाग लिये ऑनरेरी केप्टन रवीन्द्र कुमार सेना मेडल को सम्मानित किया गया।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा कारगिल दिवस की इतिहासिक जीत पर सभी सैनिको को बधाई दी और स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
इस अवसर पर भारतीय पूर्व सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह चन्देल, हब0 दीपेन्द्र सिंह चैहान, हब0 शिव नारायण, हब0 अनन्तराम , सूबेदार मेजर शंकर सिंह, हब0 बृजेन्द्र सिंह, सूबेदार अनिल तोमर, सूबेदार प्रमोद कुमार, अजय कुमार दीक्षित, लगभग 80 पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

