भेदभाव और जुल्म के खिलाफ क्रांति की प्रतीक हैं फूलन देवी की स्मृतियाँ:- चंद्रपाल सिंह यादव

फर्रुखाबाद । (आवाज न्यूज़ ब्यूरो)।  आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में मिर्जापुर / भदोही लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की भूतपूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती पर सपा नेताओं ने गोष्ठी आयोजित कर उन्हें याद किया। जिले भर से आए हुए समाजवादी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन संघर्ष पर चर्चा की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि फूलन देवी सदैव इस समाज में सामाजिक न्याय की प्रतीक मानी गई हैं, उन्होंने जुल्म और अन्याय के खिलाफ जो बिगुल फूंका था, वो सदा सर्वदा के लिए इतिहास में अमर रहेगा और हमारी आने वाली पीढ़ियों को यह प्रेरणा देता रहेगा कि चाहे कोई कितना भी कमजोर क्यों ना हो लेकिन जिस दिन वह जुल्म और अन्यान्य के खिलाफ मुड़कर खड़ा हो जाता है उस दिन बड़ी से बड़ी ताकतों पर भी भारी पड़ता है।
इस दौरान जिला महासचिव इलियास मंसूरी, वरिष्ठ नेता डॉ0 जेपी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव अफजाल अहमद फारूकी, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अरविंद कश्यप, युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष मुजाहिद अंसारी, जिला सचिव विनीत परमार, जिला सचिव रामपाल सिंह यादव, जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड अर्चित शर्मा, महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड शिवम पटेल, जिला कोषाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड राजन शर्मा, श्यामल सिंह चौहान, राजन राजपूत, प्रशांत एडशन, सत्येंद्र प्रताप सिंह, अमन तिवारी, सुमित कुमार, शीलू खां, विवेक भारद्वाज आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।