कन्नौज: डीएम – एसपी ने मेंहदीघाट पर जाकर कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था परखी

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत मेहंदी घाट का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 कांवड़ियों की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल, फ्लड पीएसी एवं स्थानीय गोताखोरों की लगाई गई ड्यूटियों को चेक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही मेहंदी घाट पर स्थापित सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया ।

स्नान क्षेत्र में प्रवेश करने वाले मार्गों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं पीएसी तैनात की गई है। सभी महत्वपूर्ण स्थलों एवं मार्गों की सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, उपजिलाधिकारी सदर सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।