फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। टूटी पड़ी 11000 की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से ग्रामीण की हुई मौत के बाद सपा जिलाध्यक्ष ने प्रशासन एवं बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
जिले के माधोपुर निवासी अवधेश यादव की टूटी पड़ी 11000 हाई टेंशन लाइन के चपेट में आने से हुई मौत के बाद समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप लगाए, उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही से यह गंभीर हादसे हो रहे हैं निर्दाेष लोगों की जाने जा रही हैं। पीड़ित परिवार से मिलने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी मांग है कि इस तरह होने वाली मौत का संज्ञान लेने लेते हुए व्यवस्था में सुधार किया जाए एवं इस बदहाली के शिकार हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले। उनके बच्चों के भरण पोषण की व्यवस्था की जाए और इस तरह के सावधानी पूर्वक कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। इस दौरान उनके साथ जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, अजब सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विद्युत विभाग की लापरवाही से हो रहे बड़े हादसे : चंद्रपाल सिंह यादव
