पंजाब के मंत्रियों को मिली मंत्रालय की जिम्मेदारी, सीएम भगवंत मान खुद संभालेंगे गृह मंत्रालय

चडीगढ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को मंत्रालयों का बंटवारा किया है, जिसमें सीएम ने गृह मंत्रालय खुद अपने पास रखा है और हरपाल चीमा को राज्य के वित्त मंत्रालय का जिम्मा सौंपा है। वह अब पंजाब का बजट पेश करेंगे। इसके अलावा महत्वपूर्ण शिक्षा मंत्रालय मीत हायर के पास रहेगा और वह शिक्षा मंत्री बनेंगे। डॉ विजय सिंघला को स्वास्थ विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हरजोत बैंस कानून और टूरिज्म मंत्री होंगे। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ बलजीत कौर होंगी। बिजली मंत्री हरभजन सिंह को बनाया गया है। लाल चंद को फूड और सप्लाई विभाग दिया गया है। ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय कुलदीप सिंह धालीवाल के पास होगा। लालजीत सिंह भुल्लर परिवहन मंत्री बनाए गए हैं। ब्रम्ह शंकर के पास पानी के साथ-साथ आपदा मंत्रालय होगा।
आप के दो बार के विधायक कुलतार सिंह संधवां को सोमवार को सर्वसम्मति से 16वीं पंजाब विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को सदन में संधवां के नाम का प्रस्ताव रखा था। मान ने संधवां को विधानसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई भी दी। उन्होंने अध्यक्ष से सदन की कार्यवाही के सीधे प्रसारण की अनुमति देने का आग्रह भी किया।
बताते चलें कि आप के दस विधायकों ने शनिवार को पंजाब के मंत्री के रूप में शपथ ली थी। इनमें हरपाल सिंह चीमा, हरभजन सिंह, डॉ. विजय सिंगला, लाल चंद, गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर, हरजोत सिंह बैंस और डॉ. बलजीत कौर शामिल हैं। इससे पहले भगवंत मान ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Check Also

कन्नौज : कन्जयूमर एप और नेवर पेड उपभोक्ताओं के बारे में सिखा गए बिजली विभाग के ओएसडी

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। ऊर्जा मंत्री के निर्देशानुसार  उनके विशेष कार्याधिकारी डॉ. रामचन्द्र शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *