योगी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री,ग्रहमंत्री सहित कई मुख्यमंत्री

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को जब लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, उसके साक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच उप मुख्यमंत्री भी बनेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव, विभिन्न मठों और मंदिरों के महंत भी मौजूद रहेंगे। यूपी में उद्योग स्थापित करने वाले और उद्योग संचालित करने वाले सभी प्रमुख उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय से मंगलवार को अतिथियों को फोन कर आमंत्रित करने का सिलसिला शुरू हो गया। विपक्षी दलों के नेताओं को भी फोन कर शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, मणिपुर और गोवा के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बिहार, नागालैंड, मेघालय और पुंडुचेरी में भाजपा के समर्थन से चल रही सरकारों के मुख्यमंत्रियों को भी निमंत्रण दिया है। वहीं, शासन की ओर से भाजपा शासित राज्यों के अलावा सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जा रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री और यूपी के पर्यवेक्षक अमित शाह आज लखनऊ पहुंच रहे हैं। यहां वे 24 मार्च को विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसमें योगी आदित्यनाथ को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा। सभी विधायक उनके नाम पर सहमति जताएंगे और 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम पद की दूसरी बार शपथ लेंगे।

Check Also

कन्नौज : डीएम ने किया कस्तूरबा विद्यालय अनौगी का निरीक्षण

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *