बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेन्द्र कुमार झा की अध्यक्षता में 01 नवम्बर को मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के आयोजन से पूर्व प्री-कैम्प का आयोजन तहसील सदर में स्थित सभागार व परिसर में आयोजित किया गया।
उक्त प्री-कैम्प में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौमेला श्रीवास्तव द्वारा विभिन्न विभागों के लगे स्टाल का निरीक्षण कर योजनाओं के बारे में जाना तथा मेगा कैम्प की महत्ता की जानकारी देते हुए बताया गया कि इस प्री-कैम्प को अयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि विभागो द्वारा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ खासतौर पर कमजोर वर्ग समेत महिलाओ और बच्चों को सशक्त बनाने में हो सके तथा 01 नवम्बर को आयोजित होने वाले मेगा बृहद साक्षरता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन में सभी विभागों द्वारा अधिक से अधिक लाभार्थियों को चयनित कर उन्हें लाभान्वित किया जा सकें एवं प्री-कैम्प के माध्यम से आम जनता को सरकारी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जायेगी।
सचिव द्वारा यह भी बताया गया कि पराविधिक स्वयं सेवकों, के माध्यम से जनपद कन्नौज के ग्रामीण व शहरी स्थानों में आम जन को जागरूक करने हेतु प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिससे लोग मेगा कैम्प के बारे जागरूक हो सके।
