प्रदर्शन खत्म होने के बाद नसरापुर गांव में किया विरोध, पुलिस को देख भागे सपाई
बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन खत्म होने के बाद सपाईयों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंक दिया। ये पुतला गुरुवार दोपहर 2 बजे नसरापुर गांव में अंबेडकर पुस्तकालय के सामने फूंका गया। यहां सीओ सिटी को देखकर सपाई भाग निकले।
समाजवादी पार्टी की ओर से गुरुवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस फोर्स और खुफिया तंत्र के सक्रिय होने के कारण सपाईयों को पुतला फूंकने का मौका ही नहीं मिला। कलक्ट्रेट में दोपहर 1:30 बजे सपाईयों का प्रदर्शन खत्म हुआ लेकिन वह वह लोग पुतला नहीं फूंक सके।
कलक्ट्रेट से वापस लौटते वक्त कुछ सपाईयों ने नसरापुर गांव में अंबेडकर पुस्तकालय के सामने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंक दिया। यहां पुतला फूंक जाने की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी सुरेश कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए। सीओ ने सपाईयों को फटकारा तो वह लोग सड़क पर पुतला फेंक कर भाग खड़े हुए।
