कन्नौज: 12 किलो गांजा के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

बृजेश चतुर्वेदी 

कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो) । कन्नौज पुलिस द्वारा एक शातिर तस्कर को 12 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा अभियुक्त राहुल सिंह चौहान उर्फ मोनू पुत्र स्वर्गीय रमेश सिंह चौहान, उम्र करीब 42 वर्ष, निवासी मोहल्ला सदरपुर टीला, हाजी शरीफ रोड, कन्नौज को मानीमऊ लोहिया ओवरब्रिज के नीचे सड़क पर थाना व जनपद कन्नौज से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से नीले रंग के ट्रॉली बैग में 12 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली कन्नौज पर मु0अ0सं0 611/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।