नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो) । इंडिया गठबंधन के 10 विपक्षी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य चुनाव आयुक्त और एसआईआर से जुड़े मामलों को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने की मांग की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति भवन ने रात 8 बजे का समय दिया। आप को बता दें कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्तक्षेप की मांग के संबंध में इंडिया गठबंधन के शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन तक प्रस्तावित मार्च करने का फैसला लिया है। इससे से पहले दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है। फिलहाल राष्ट्रपति भवन से मुलाकात के लिए विपक्ष को समय दे दिया गया है।
एसआईआर विवाद पर इंडिया गठबंधन के 10 सांसद राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगे मुलाकात, रात 8 बजे का मिला समय
