सीजेपी जंतर मंतर पार्ट 2: केजरीवाल-ममता-विजयन हिरासत में, दीपके-दास और आशुतोष भी डिटेन

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । सीजेपी ने आज दिल्ली में जंतर मंतर प्रोटेस्ट बुलाया है। ये प्रोटेस्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट में शामिल होने पहुंचे सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके घर से हिरासत में ले लिया है। अब तक 400 लोगों को डिटेन किया गया है। पुलिस का कहना है कि सीजेपी को प्रोटेस्ट के लिए अनुमति नहीं दी गई है। इससे पहले किसी भी तरह की हिंसा और अफरातफरी से पहले दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेन कैंसल कर दी गईं। इसके अलावा कुछ रूट्स की मेट्रो ट्रेन भी बंद हैं।
मुंबई से एक्टर इमरान खान को हिरासत में लिया गया है।
राहुल गांधी ने सीजेपी प्रोटेस्ट को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा- हिंदुस्तान के युवाओं, मुझे आप पर गर्व है। अपना विरोध जारी रखिए। हम आपके साथ खड़े हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस सरकार और हमारे संविधान पर हमला करने वालों को शिकस्त मिले।
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने सीजेपी के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया है। वांगचुक ने चेतावनी दी है कि अगर रविवार तक हिरासत में लिए गए नेताओं को नहीं छोड़ा गया तो भूख हड़ताल करेंगे।
अभिजीत दीपके की दादी का निधन हो गया। दिल्ली पुलिस ने दीपके को इसकी सूचना दे दी है। दीपके से पूछा गया है कि वे महाराष्ट्र जाना चाहते हैं या दिल्ली में रहकर प्रदर्शन करेंगे।
दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी, केरल के पूर्व सीएम पी विजयन समेत कई टीएमसी-लेफ्ट नेताओं को हिरासत में लिया है।
आप का दावा है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को हाउस अरेस्ट किया गया है।
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तीनों फ्लाइट से कुछ देर पहले इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुए थे। दिल्ली पुलिस ने फ्लाइट में घुसकर हिरासत में लिया। अभिजीत ने पुलिस ने कहा- मुझे गिरफ्तार करो, मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं। इस पर पुलिस ने जवाब दिया ये गिरफ्तारी नहीं
सीजेपी ने कहा है कि सरकार के ये कदम बताते हैं कि वो आंदोलन से डर गई है, लेकिन संगठन किसी भी रूप में पीछे हटने तैयार नहीं है।
आज सीजेपी के विरोध प्रदर्शन से पहले चिल्ला चेकपॉइंट (नोएडा-दिल्ली बॉर्डर) पर सुरक्षा जांच तेज कर दी गई है। इसके अलावा दिल्ली में कई जगहों पर पुलिस ड्रोन से भी नजर रख रही है।
सीजेपी ने दावा किया कि ध्रुव राठी को हिरासत में ले लिया गया है।
सीजेपी की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। इसके अलावा संगठन एसआईआर का विरोध भी कर रहा है।
सीजेपी ने 20 जुलाई को नीट एग्जाम पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया था। इसके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को रिजाइन करना पड़ा था।
इस प्रोटेस्ट के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। सीजेपी के कुछ कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। इस बार इस तरह की किसी घटना से बचने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं।
दिल्ली के करीब 45 मेट्रो स्टेशन आज बंद हैं। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों से दिल्ली आने वाली करीब 250 ट्रेन हॉल्ट की गई हैं।
जनपथ और कर्तव्य पथ के 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सर्विस सस्पेंड की गई है।
दिल्ली पुलिस ने क्या कहा
सोशल मीडिया पोस्ट में दिल्ली पुलिस ने कहा- विरोध प्रदर्शन के अधिकार की रक्षा हर कीमत पर की जाएगी। लेकिन, इससे दूसरे लोगों और शहर को असुविधा नहीं होनी चाहिए। हम रिस्पॉन्सिबल पुलिसिंग पर फोकस कर रहे हैं।
पिंक फोर्स की भी तैनाती
दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के अलावा, स्पेशल पिंक फोर्स को भी तैनात किया है। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों की वर्दी पर बॉडी कैमरे लगाए गए हैं, ये कम रोशनी में भी फुटेज रिकॉर्ड कर सकते हैं। पिंक फोर्स में सभी महिलाएं हैं। ये कदम विपक्षी गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों पर कथित हमलों के बाद उठाया गया है।