कलक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, किसान नेता बोले- ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की और अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी की अगुवाई में किसान नेताओं का हुजूम शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचा। यहां किसान संगठन के प्रदर्शन को देखते हुए सीओ सिटी सुरेश कुमार और कोतवाली प्रभारी जितेंद प्रताप सिंह की मौजूदगी में भारी फोर्स तैनात कर दिया गया।
कलक्ट्रेट गेट पर एकत्र होकर किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां डीएम कार्यालय के बाहर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम केसरीनंदन त्रिपाठी को सौंपा।
वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम काटे
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने सरकार के इशारे पर बड़ी तादात में वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम काट दिए। एसआईआर के नाम पर लोगों को मताधिकार से वंचित रखने का प्रयास किया जा रहा।
जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक वह लोग आंदोलन करते रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान सुरेश सिंह यादव, मसरुल, नौशाद, अरुण कुमार, बबलू तिवारी, कुलदीप कुमार, सरमन अवस्थी, आलोक वर्मा, राहुल कुमार, कृपा शंकर, अजय पाल, अतुल कश्यप समेत कई लोग मौजूद रहे।
महिला जिलाध्यक्ष बोलीं- यूजीसी का फैसला गलत
भारतीय किसान यूनियन की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुसुम चौहान ने कहाकि सरकार लगातार गलत फैसले जनता पर थोप रही है। यूजीसी लागू कर सरकार ने गलत किया। उन्होंने लोगों के बीच आपसी मनमुटाव बढ़ेगा। उन्होंने कहाकि सरकार के गलत फैसलों का वह लोग खुलकर विरोध करते हैं।
