कन्नौज: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपदभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुए धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन

बृजेश चतुर्वेदी 

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आज जनपदभर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों एवं जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में वाल्मीकि मंदिरों में विविध सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

विधानसभा तिर्वा में आयोजित कार्यक्रम में माननीय ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत द्वारा प्रतिभा किया गया है

कार्यक्रम में विद्यार्थियों व सामाजिक संस्थाओं ने भक्ति गीत, कविताएं और नाट्य प्रस्तुतियां दीं। 

कन्नौज नगर के काजीटोला स्थित वाल्मीकि मंदिर (नियर एसबीएस कॉलेज) में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री द्वारा प्रतिभाग किया। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

 जिलाधिकारी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि न केवल रामायण के रचयिता थे, बल्कि उन्होंने समानता, न्याय और ज्ञान के संदेश से समाज को दिशा दी। आज भी उनके विचार सामाजिक समरसता और सद्भाव की प्रेरणा देते हैं।

जनपद में श्रद्धा उत्साह के साथ भजन-कीर्तन, शोभा यात्राएं और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित हुए। जिलाधिकारी ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सद्भावना और प्रेरणा का संचार करते हैं।

महर्षि बाल्मीकि मंदिर तालग्राम में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें चेयरमैन  मोहसिन खान एव तालग्राम देहात के प्रधान तोताराम शर्मा, व तालग्राम देहात ई डी ओ पंचायत, व सभासद पंकज ठाकुर, व नगर पंचायत वरिष्ठ लिपिक दीपक सविता, अनुज कुमार, हिमांशू त्रिपाठी, रवि शर्मा, रोहित कुमार, शिवम, संतराम सफाई नायक, वीरेंद्र, रामकृष्ण, सुभास चंद्र, राजा, हिमांशू, आदि कर्मचारी मौजूद रहे।