कन्नौज: अनुसूचित मोर्चा की नवगठित कार्यकारिणी का जोरदार स्वागत

बृजेश चतुर्वेदी 

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कन्नौज पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा की नवगठित जिला कार्यकारिणी के सम्मान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोर्चे के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण मंत्री माननीय असीम अरुण ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान और सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अनुसूचित समाज के कल्याण, शिक्षा, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती का आधार है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ संगठन के कार्यों में जुटने और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। अनुसूचित मोर्चा की नई कार्यकारिणी सामाजिक समरसता और संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और जिम्मेदारी देने की परंपरा रही है। अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष महिपाल कन्नौजिया ने सभी अतिथियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित मोर्चा की पूरी टीम संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य करेगी।

इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे पूरी मेहनत, निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करेंगे तथा 2027 के विधानसभा चुनाव में पुनः उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटेंगे।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान प्रदेश मंत्री रामवीर कठेरिया, नयन दोहरे, विजय शंखवार, सुनील कन्नौजिया, अनिल दोहरे, अरुण कठेरिया, अजय भारती, राजेश दिवाकर, चंद्रभान दोहरे, वीरेंद्र कठेरिया, कमल, अंकित, मुन्ना वाल्मीक समेत सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे।