मतदाता सूची में नाम जुड़वाने,संशोधन कराने और आपत्ति दर्ज कराने के लिए 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा अभियान

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि 17 नवंबर को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। इसमें नाम जुड़वाने,संशोधन कराने और आपत्ति दर्ज कराने की अवधि 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं सहित छूटे पात्र नागरिक फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन दिनों बीएलओ बूथों पर उपस्थित रहकर आवेदन प्राप्त करेंगे। जनपद की चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1605 मतदेय स्थलों पर 11,87,068 मतदाता पंजीकृत हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से अभियान में सहयोग करने की अपील की।