हम लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड रहे हैं,भाजपा को समाजवाद समझने की जरूरत : अखिलेश

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को समाजवाद समझने की जरूरत है। हमारी लड़ाई सिर्फ राज्य बचाने की नहीं बल्कि लोकतंत्र बचाने की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में संस्थानों पर हमला किया जा रहा है। लोकतंत्र संस्थानों के सहारे ही चल सकता है। हमारी लड़ाई सिर्फ राज्य को बचाने की नहीं है बल्कि हम लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद हमारे संविधान का महत्वपूर्ण अंग है। भाजपा को इसे समझना चाहिए।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े बताते हैं कि अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं उत्तर प्रदेश में हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक थाने चला रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि सरकार विभिन्न मुद्दों पर विफल रही है। मंडी व्यवस्था को बर्बाद कर दिया गया है। नीति आयोग के आंकड़े यूपी की सच्चाई बता रहे हैं। स्कूलों में अभी तक किताबें नहीं दी गईं। बच्चों को यूनिफार्म और जूते-मोजे भी नहीं दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने गेहूं की खरीद नहीं की। बड़े-बड़े उद्योगपतियों से मिलीभगत कर गेहूं खरीदवा दिया। अब आटा महंगा करा दिया। उन्होंने कहा कि दारोगा भर्ती पेपर लीक हुआ सौ से ज्यादा लोग पकड़े गए। यूपीएसएसएससी की लोअर सबऑर्डिनेट और ट्यूबवेल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक हुए। यूपी आरक्षी नागरिक पुलिस के पर्चे गलत बंटे। ग्राम्य विकास की भर्ती में धांधली हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग पुलिस की पिटाई कर रहे हैं। उन्नाव में दुष्कर्म के बाद हत्या विचलित करने वाली घटना है। जनता पर पुलिसिया अत्याचार की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। बागपत में दबिश के दौरान पुलिस उत्पीड़न की वजह से मां-बेटी ने जहर खाकर जान दे दी। ऐसा पहले किसी सरकार में नहीं हुआ।

Check Also

समाजवादी पार्टी का सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन

‘‘भाजपा पर लगाया दलितों और पीडीए के खिलाफ मानसिकता से काम करने का आरोप’‘‘फर्रुखाबाद l …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *