फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद आमजनमानस की निगाहें मास्टर प्लान पर टिकी हैं। जिसका नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गवा ने रास्ता साफ कर दिया और कहा है कि 17 जून दिन शुक्रवार को मास्टर प्लान का नक्शा प्रदर्शित होगा। आपको बतादें कि 17 जून को जिला प्रशासन मास्टर प्लान प्रदर्शित करेगा। जिसकी एक-एक कांपी जनप्रतिनिधियों के पास भी जायेगी। इसके बाद उस पर आपत्ति/सुझाव के लिए कलेक्ट्रेट में बैठक बुलाकर उसको लागू करने की रूप रेखा को अमलीजामा पहनाया जायेगा। उसके बाद आपत्ति और सुझाव मांगे जायेंगे। प्रदर्शन के एक माह तक आपत्ति और सुझाव के लिए समय दिया जायेगा।
