भाजपाईयों ने चलाया जल संरक्षण जागरुक्ता अभियान

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर पश्चिम मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष विकास पांडे के नेतृत्व में कटरा नुनहाई में चलाया गया। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता जिला महामंत्री डीएस राठौर जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित जिला मंत्री गोपाल राठौर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष स्वेता दुबे एवं जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी की उपस्थिति में घर-घर जाकर पत्र बांटे गए।
भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने बताया 17 सितंबर से शुरू हुए देश के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को संगठनात्मक स्तर पर सेवा पखवारा के रूप में मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत जल संरक्षण अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जल है तो कल है इस उद्देश्य के साथ पार्टी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस अभियान को चला रहे हैं बूथ स्तर पर घर घर जाकर पार्टी द्वारा प्राप्त पत्रक को जिसमें जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी गई हैं ऐसे पत्रक को घर-घर पहुंचाया जा रहा है केंद्र की विभिन्न योजनाएं जल संरक्षण के लिए कार्य कर रही हैं।
इस डोर टू डोर कार्यक्रम के अवसर पर रामकिशोर सैनी,नगर मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा,मनोज मिश्रा, राकेश बाथम आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला रही भाजपा : आम आदमी पार्टी

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर गरीबों के घरों पर बुलडोजर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *