आशुतोष बाजपेई बने हिन्दू महासभा के जिला संरक्षक समिति के अध्यक्ष

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) आशुतोष बाजपेई को राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर हिन्दू महासभा में जिला संरक्षक समिति के अध्यक्ष पद पर जिम्मेदारी दी गई है। यह जानकारी युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने दी।
उन्होने बताया कि अवस्थल देवी मंदिर के महंत श्रंगीरामपुर निवासी आशुतोष बाजपेई के हिन्दुत्व आचरण को देखते हुए हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा एंव प्रदेश अध्यक्ष संजीव राणा की संतुति पर जिला संरक्षक समिति के अध्यक्ष पद पर उन्हें जिम्मेदारी दी गई। हिन्दू महासभा में निष्ठावान कार्य करने वाले सभी हिन्दू भाईयों का स्वागत है। हिन्दू महासभा में सबके लिये द्वार खुले हैं।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा,जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक सहित हिन्दू महासभा के कई अन्य पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

कन्नौज : डीएम ने किया कस्तूरबा विद्यालय अनौगी का निरीक्षण

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *