सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की उम्मीदवारी पर भाजपा का तंज, सपा में चुनाव लड़ने का हक केवल सैफई कुनबे के पास

परिवारवाद की राजनीति से बाहर नहीं आ सकते अखिलेश
लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) 
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिम्पल यादव को सपा प्रत्याशी घोषित करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सपा में चुनाव लड़ने का अधिकार केवल सैफई कुनबे के पास है। सपा कार्यकर्ता तो केवल नारेबाजी के लिए हैं।
उन्होंने कहा कि सपा में हमेशा सैफई के यादव कुनबे को ही तवज्जो दी जाती है। उपचुनाव में डिंपल यादव को प्रत्याशी घोषित कर अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि वह परिवारवाद की राजनीति से बाहर नहीं आ सकते हैं।

Check Also

गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला रही भाजपा : आम आदमी पार्टी

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर गरीबों के घरों पर बुलडोजर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *