संविधान दिवस : एसपी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की दिलाई शपथ

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आज जिला के पुलिस अधिकारियों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका पढ़ते हुए संविधान के प्रति अपनी आस्था जताई। एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने मौका पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रति सत्य व कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की विशेषता है कि देश के सभी नागरिकों को बराबर के अधिकार मिले हैं, संविधान के अनुसार कोई भी नागरिक छोटा या बड़ा नहीं है। भारतीय संविधान देश को संपूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए अपने समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा व समता का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हमारी संविधान सभा ने व्यक्ति की गरिमा, राष्ट्र की एकता व अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर 26 नवंबर 1949 को अनुपम संविधान देशवासियों को समर्पित किया।

Check Also

जाति जनगणना पर अखिलेश : 90 फीसदी पीडीए की एकजुटता मतलब सौ फीसदी जीत

‘‘सरकार का यह निर्णय लेना ‘इंडिया गठबंधन के एजेंडे की जीत है। देश संविधान से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *