कन्नौज : हमे खेती की दिशा और दशा दोनों को बदलने की जरूरत : डीएम

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) महोत्सव के अंतर्गत बोर्डिंग ग्रांउड में आयोजित कृषि गोष्ठी के दौरान डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने यह बात कही। इस मौके पर उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज का समय जो खेती का है उसमें जानकारी का होना बहुत आवश्यक है। देखा जा रहा है कि अंधाधुंध फर्टिलाइजर यूज किया जा रहा है। किसान भाई बहुत अधिक फर्टिलाइजर का उपयोग न करें। फर्टिलाइजर के प्रयोग करने से भूमि की उवर्रक शक्ति कमजोर होती है। अगर आने वाली पीढ़ियों को हमे कुछ देना है तो सीमित मात्रा में ही प्रयोग करना होगा। कहा कि प्राकृतिक को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसान भाई फसल अपने खेतों में फसल अवशेषों को कतई भी न् जलाए। कहा कि फसल अवशेष जलाने प्रदूषण दूषित होता है वही कानूनी प्रतिबंधित भी है।

श्री शुक्ल ने कहा कि किसान भाई नैनो यूरिया का उपयोग करने के लिए वैज्ञानिकों की राय अवश्य ले। उनसे पूंछ कर ही नैनो यूरिया का उपयोग करें।

कहा कि कृषि वैज्ञानिकों ने जो अनुसंधान किया है उसी  हिसाब से किसान भाई खेती करें। किसान की जब लागत बढ़ जाएगी तो उनको क्या बचेगा। किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती करें ताकि कम लागत पर अधिक लाभ हो। इसी प्रकार सिंचाई भी वैज्ञानिक तरीके से करनी होगी। कहा कि अपने प्रड्यूज की गुडवत्ता कैसे बढ़ाएं, इसपर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। हमारा कोई भी प्रड्यूज 5 घण्टे में दिल्ली पहुँच सकता है। दुनियां की बाजारों में हमारा प्रड्यूज तभी बिक पायेगा जब सन्तुलित मात्रा में खाद आदि का प्रयोग होगा। जब हमारा प्रड्यूज अन्य देशों में काफी मात्रा में जाने लगेगा तो हमे अधिक लाभ होगा। उन्होंने कहा कि हमे खेती की दिशा और दशा दोनों को बदलने की आवश्यकता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसान भाई आलू के साथ-साथ अन्य फसलों व बागवानी पर भी ध्यान दे। चूंकि बागवानी में बहुत अधिक स्कोप है। इसपर भी गोष्ठियों में चर्चा होनी चाहिए। ताकि यहाँ किसान प्रेरित होकर बागवानी की भी खेती करें। इसी प्रकार गोष्ठियों में प्राकृतिक खेती के सम्बन्ध में भी चर्चा की जाए। ताकि किसान भाई प्राकृतिक खेती करने लगे।

इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी आरo एनo सिंह द्वारा भी कृषि के विषय में विस्तृत चर्चा की गई । कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जीo सी o कटियार द्वारा जानकारी दी गई। रबी फसलों की विस्तृत तकनीकी जानकारी एव परली/फसल अवशेष प्रबंधन, के संबध में डाo अरविंद कुमार कृषि वैज्ञानिक,आलू तकनीकी खेती, डाo अमर सिंह कृषि वैज्ञानिक, पाली हाउस/सामान्य सब्जियों की पौध तैयार करना डॉक्टर जीoएसo यादव, निदेशक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल उमर्दा उद्यान विभाग की योजना/ अनुदान की जानकारी श्री सीo पीo अवस्थी जिला उद्यान अधिकारी द्वारा तथा पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा दी गई। जिला कृषि अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया किया गया।

इसे पूर्व शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों की प्रतियोगिताओं के पहले दिन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, सुलेख प्रतियोगिता और स्वरचित कविता प्रतियोगिता संपन्न हुई।सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Check Also

योगी सरकार की सौगात: पीआरडी जवानों के ड्यूटी भत्ते में 26 फीसदी की बढ़ोतरी

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) योगी सरकार ने प्रदेश में पीआरडी स्वयंसेवकों को सौगात देते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *