कन्नौज : महोत्सव के मंच से हुआ वीर नारियों का सम्मान

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) कन्नौज महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत बोर्डिंग ग्राउंड में अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व गजेंद्र कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह, सैनिक कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार आदि ने सेवानिवृत्त सैनिकों की आयोजित गोष्ठी का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने सैनिकों के परिवार से वीर नारी विद्या देवी, सुखरानी, हंस मुखी देवी, शकुंतला, मीरा देवी, कमला देवी, निर्मला देवी, सुधा द्विवेदी, मीना कुमारी, सर्वेश, रंजना पाल, वीना देवी, मीरा देवी, ममता देवी, सुमन राजपूत, आरजू शुक्ला, l वंदना पाल आदि को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया|

इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने कहा कि वीर सैनिक बार्डर पर ड्यूटी कर अपने देश की रक्षा करता है। वीर सैनिक बर्फ में खड़े होकर और भीषण गर्मी, ठंड व बारिश, जल, थल की परवाह किये बिना दुश्मनों से सामना करते हुए देश की सेवा करते हुए बलिदान हो जाते हैं| वीर सैनिकों के इस जज्बे से ही कोई भी दुश्मन हमारे देश में बुरी नजर नही डाल पाता और हम सबलोग खुश हाल जीवन यापन कर रहे हैं|

उप  जिलाधिकारी सुनील सिंह ने कहा कि वीर सैनिकों के कारण ही हम सभी लोग अमन चैन से जी रहे हैं| उन्होंने कहा कि शहीद जवानों की आंखें बेशक सालों पहले बंद हो गईं लेकिन उनकी इस बलिदानी को देश कभी नहीं भूलेगा और उनके इस जज्बे व बलिदान को हिन्दुस्तान का हर एक व्यक्ति ऋणी है।  सैनिक देश के बार्डर में रहकर ड्यूटी कर देश की रक्षा करते हैं। कहां कि वीर सैनिक देश के आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा दोनों से हमें बचाता है। हम सभी का फर्ज है कि देश की उन्नति के लिए कार्य करे। 

        इस अवसर पर  सेवानिवृत्त सैनिक, वीर सैनिकों के परिवार के सदस्य आदि उपस्थित रहे।

Check Also

यूपी के स्कूलों के विलय के बाद खाली हुए कैंपस में चलेंगी बालवाटिकाएं, 8800 एजुकेटर रखने की प्रक्रिया शुरू

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। प्रदेश में कम नामांकन वाले परिषदीय विद्यालयों के विलय (पेयरिंग) के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *