सरकार के इशारे पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है : शिवपाल

शिवपाल के करीबी को पुलिस ने उठाया, बोले- हमारे घरों की ड्रोन तक से हो रही है निगरानी

इटावा।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  भारत के पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी लांकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान से पहले प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के करीबी और ताखा ब्लॉक प्रमुख के पति ध्रुव यादव को सुबह पुलिस ने उनके घर से हिरासत में ले लिया। गेट न खोलने पर पुलिस दरवाजे से कूदकर घर में घुसी। इससे सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।
रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सीओ भरथना विजय सिंह थाना पुलिस के साथ के साथ भरथना के मोहल्ला बृज राज नगर में नई बस्ती में ध्रुव यादव के घर पहुंच गए। गेट खटखटाने पर न खुलने पर पुलिस दीवार कूदकर घर में प्रवेश कर गई। इसके बाद ध्रुव यादव को कोतवाली भरथना ले जाया गया। खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में उनके समर्थक भरथना कोतवाली पहुंच गए। फोन पर प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव को सूचना दी गई। उन्होंने तत्काल डीएम और एसएसपी से बात की। इस पर अधिकारियों ने उन्हें छोड़ने के आदेश दिए। करीब 10 मिनट बाद ध्रुव यादव को छोड़ दिया गया।
कुछ ही देर में ब्लॉक प्रमुख के आवास पर पहुंचे प्रसपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। सरकार के इशारे पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि मतदान प्रतिशत कम रहे, मतदाताओं को डराया धमकाया जा रहा है। ताखा से शिवपाल सिंह यादव के विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव ने बताया कि बेवजह कार्रवाई करके दबाव बनाया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, अंकुर यादव, पूर्व चैयरमेन मनोज पोरवाल आदि कई नेता,कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

Check Also

रानी अहिल्याबाई होल्कर ने न्याय प्रिय शासन देकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज किया : प्रदेश उपाध्यक्ष

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर भाजपा के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *