डिंपल यादव ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, मैनपुरी से बनीं पहली महिला सांसद

मैनपुरी।(आवाज न्यूज ब्यूरो) भारत के पूर्व रक्षामंत्री एंव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने 2.80 लाख से अधिक वोटों से भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को हराया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से पहली महिला सांसद बन गई हैं।
समाजवादी पार्टी से डिंपल यादव और भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य समेत छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। गुरुवार की सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। शुरुआत से ही डिंपल यादव ने बड़ी बढ़त बना ली, जो मतगणना खत्म होने के बाद बड़ी जीत में बदल गई। डिंपल को 617625 वोट मिले, जबकि रघुराज सिंह शाक्य को 329489 वोट मिले। इस तरह डिंपल ने 288136 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया। बता दें कि 1996 के बाद मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और इसके बाद अब तक सपा कभी इस सीट से नहीं हारी।

Check Also

यूपी के बरेली में 9 साल से सरकारी नौकरी कर रही पाकिस्तानी महिला फरार : पुलिस की तलाश जारी

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। पाकिस्तान से संबंधित एक महिला शुमायला खान, जो बरेली में पिछले 9 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *