मैनपुरी की जनता ने सपा को जीत दिलाकर नेताजी को दी सच्ची श्रद्धांजलि : अखिलेश

मैनपुरी।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को डिंपल यादव के साथ भोगांव में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जिस जनता के साथ अन्याय हुआ उसी ने लोकसभा उप चुनाव में सपा को जिताने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि भोगांव के मतदाताओं ने जो कमी विधानसभा चुनाव में रह गई थी, उसे भी पूरा कर दिया है। विधानसभा चुनाव में बहुत ही कम अंतर से सपा सीट हार गई थी, लेकिन इस बार लोकसभा उप चुनाव में भोगांव की जनता ने बड़ी जीत दिलाने का काम किया है। भाजपा पर हमलावर अखिलेश ने कहा कि सपा के कार्यकर्ताओं की सूची अर्द्घसैनिक बल नहीं बनाते हैं। ये सूची यहीं के भाजपा कार्यकर्ता बनाते हैं और प्रशासन को देने का काम करते हैं। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जाती है। वहीं सांसद डिंपल यादव ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र ने इतिहास रच दिया है। सभी जानते हैं कि मैनपुरी वह क्षेत्र है, जिसने नेताजी को हमेशा सम्मान दिया है। इसके साथ ही अब मैनपुरी की जनता ने उन्हें सेवा का मौका दिया है। जनता के प्यार और आशीर्वाद के लिए उन्होंने जनता को धन्यवाद दिया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

यूपी के स्कूलों के विलय के बाद खाली हुए कैंपस में चलेंगी बालवाटिकाएं, 8800 एजुकेटर रखने की प्रक्रिया शुरू

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। प्रदेश में कम नामांकन वाले परिषदीय विद्यालयों के विलय (पेयरिंग) के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *