कांग्रेस ने उठाई पिछड़ों के लिए 52 फीसदी आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग

संविधान तथा लोकतंत्र को समाप्त करने का प्रयास कर रही है भाजपा : प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला व शहर अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें जातिगत जनगणना और पिछड़ों के लिए आरक्षण बढ़ाकर 52 फीसदी किए जाने मांग की गई। बैठक में भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की तैयारियों की समीक्षा भी की गई।

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि ओबीसी आरक्षण 52 फीसदी किया जाए। इसके लिए संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने जातिगत जनगणना और सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग भी की। पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि आज देश में जाति-धर्म के नाम पर नफरत की राजनीति हो रही है, जिसको बचाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी, बीजेपी की बी टीम बनकर काम कर रही हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि भाजपा संविधान तथा लोकतंत्र को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। हमारे पूर्वजों ने बड़ी तपस्या के बाद हमको संविधान रूपी हथियार दिया था, आज वही संविधान खतरे में है। संचालन प्रदेश महासचिव डॉ. राधेश्याम यादव ने किया। बैठक में अनिल यादव, नेत्रराम साहू, डॉ. दिलीप राजभर, राम गणेश प्रजापति, शंकर यादव, लोटन राम निषाद आदि मौजूद रहे।

Check Also

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क में फहराया झंडा

‘‘अग्निवीर योजना पर उठाए सवाल?‘‘लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो)  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *