कन्नौज : कोर्ट में पेशी से पहले की सर्द रात इरफान सोलंकी ने कन्नौज जेल में काटी

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) कानपुर के एक सपा विधायक को कल की सर्द रात ने जनपद कारागार में काटनी पड़ी उन्हें कोर्ट में पेश करने के लिए कड़ी सुरक्षा में महराजगंज से कानपुर ले जाया जा रहा था। रात में कानपुर ले जाने की जगह उनको कन्नौज जेल में रोका गया और आज सुबह कानपुर ले जाया गया।

कानपुर में जगह कब्जाने के लिए एक महिला का मकान जलाने के आरोप में सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ कई मुकदमें दर्ज किए गए हैं। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें महराजगंज की जेल में शिफ्ट किया गया था। आज कानपुर कोर्ट में इरफान सोलंकी की पेशी होनी थी इसलिए उनको मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में महराजगंज की जेल से कानपुर ले जाया जा रहा था।

लंबे सफर के बाद रात में उनको कानपुर में रोकना सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं था, इसलिए उन्हें कन्नौज जिला जेल में रोका गया। वहां रात काटने के बाद आज सुबह करीब 9 बजे कड़ी सुरक्षा के साथ उन्हें कानपुर के लिए कन्नौज जेल से रवाना किया गया। जिला जेल से सुबह भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस की गाड़ियां निकलीं तो हलचल हुई।

 जानकारी की गई तो सपा विधायक इरफान सोलंकी को कन्नौज जिला में रोके जाने की जानकारी हुई। इस मामले को लेकर जेल अधीक्षक पीके त्रिपाठी से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन कवरेज लगातार अनरीचेबिल ही बताता रहा।

Check Also

योगी सरकार ने प्रयागराज महाकुंभ में हुई मौतों पर भी बोला झूठ? : अखिलेश यादव

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित हुए कुंभ में भगदड़ मच गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *