वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का लंबी बीमारी के बाद निधन

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  वरिष्ठ भारतीय पत्रकार विनोद दुआ का लंबी बीमारी के चलते शनिवार को निधन हो गया। तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, अप्रैल के बाद से ही उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही थी और गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में आईसीयू में एडमिट कराया गया था। दूरदर्शन और एनडीटीवी जैसे समाचार चैनलों के लिए सेवाएं दे चुके और हिंदी पत्रकारिता के जाने माने चेहरे 67 वर्षीय विनोद दुआ ने इसी साल जून में अपनी पत्नी पद्मावती ‘चिन्ना’ दुआ को कोरोना के चलते खो दिया था।
विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने सोशल मीडिया पर दुआ के निधन की दुखद खबर दी। उन्होंने लिखा, ‘हमारे अडिग, निडर और असाधारण पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है। उन्होंने एक अद्वितीय जीवन को जिया है। वह दिल्ली की शरणार्थी कॉलोनियों से गुजरते हुए 42 सालों तक पत्रकारिता उत्कृष्टता के शिखर तक पहुंचे। उन्होंने हमेशा सच बोला। वह अब हमारी मां और उनकी प्यारी पत्नी चिन्ना के साथ स्वर्ग में हैं, जहां पर वे दोनों गाना गाएंगे, खाना बनाएंगे, यात्रा करेंगे और एक दूसरे के साथ रहेंगे।’

Check Also

आरएसएस जन्म से ही आरक्षण और जाति जनगणना के खिलाफ : भाजपा के आरोपों पर खरगे का पलटवार

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। केंद्र सरकार ने जाति जनगणना और राष्ट्रीय जनगणना को एक साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *