सपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर पुलिस मुख्यालय पहुंचे अखिलेश, विरोध करने पर सपाइयों पर लाठीचार्ज

पुलिस की चाय पीने से किया इन्कांर,बोले जहर दे दिया तो ? आपका भरोसा नहीं

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो)  समाजवादी पार्टी के ट्विटर एडमिन मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर ट्विटर के जरिए अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।
बताते चलें कि समाजवादी पार्टी के ट्विटर एडमिन मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में सपा नेता भी मुख्यालय पहुंचे और भाजपा व योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ हजरतगंज थाने में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर सपा ने आक्रोश जताया है और मांग की है कि जल्द से जल्द रिहा करें। इस बीच सपा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय के बाद जिला जेल पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह गिरफ्तार कार्यकर्ता से मिलने जेल पहुंचे थे। सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। उनकी पुलिस से झड़प हो गई। उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा है। पुलिस मुख्यालय में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यालय की चाय पीने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे आप पर भरोसा नहीं है। कहीं आप लोग जहर न मिला दो। उन्होंने कहा कि लखनऊ पुलिस द्वारा सपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी निंदनीय एवं शर्मनाक है।

Check Also

गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला रही भाजपा : आम आदमी पार्टी

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर गरीबों के घरों पर बुलडोजर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *