कन्नौज : हत्या के आरोपी इनमिया दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने दवोचा

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) जमीनी रंजिश को लेकर सगे चाचा और भतीजों की हत्या कर शव नदी में फेंकने के 2 आरोपियों को सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को पकड़ लिया है। दोनों करीब 5 महीने से फरार थे। दोनों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार का इनाम भी घोषित था। मामले की जानकारी एसपी ने दी है।

हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र के महादेवा गांव के मूल निवासी ‘उर्फ मटरू की जमीन को लेकर रंजिश भिम्मापुरवा गांव के रहने वाले विनोद और जिया लाल से चल रही थी। दुश्मनी से बचने के लिए मटरू अपने भाई-भतीजों और परिजनों के साथ मकरन्दनगर के युसुफपुर भगवान मोहल्ले में किराए के मकान पर रहने लगा था। वह अक्सर अपनी फसल की रखवाली के लिए कटरी क्षेत्र में जाया करता था। 30 अगस्त 2022 को बृज लाल उर्फ मटरू अपने भतीजे लाल सिंह के साथ खेत पर जाने के लिए निकला था। इसके बाद दोनों घर नहीं लौटे।

2 सितम्बर 2022 की शाम दोनों के शव काली नदी में पड़े मिले थे। शव की शिनाख्त होने पर परिजनों के भिम्मापुरवा गांव के रहने वाले जियालाल और विनोद समेत 11 लोगों के खिलाफ हत्या कर शव फेंकने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से दोनों मुख्य आरोपी फरार हो गए थे। एसपी ने दोनों हत्यारोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था, जिन्हें सदर कोतवाली पुलिस ने मिश्रीपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया।

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि दोनों हत्यारोपी काफी शातिर हैं और लम्बे समय से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। दोनों हत्यारोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। विनोद के पास से 315 बोर की देशी बंदूक और एक कारतूस बरामद किया गया है। जबकि जियालाल के पास से एक अधिया और 2 कारतूस बरामद हुए हैं।

Check Also

यूपी के बरेली में 9 साल से सरकारी नौकरी कर रही पाकिस्तानी महिला फरार : पुलिस की तलाश जारी

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। पाकिस्तान से संबंधित एक महिला शुमायला खान, जो बरेली में पिछले 9 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *