मिलावट खोरों के खिलाफ बडी कार्यवाही : 15 पर लगा लाखों का जुर्माना

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) मिलावट खोरों के विरुद्ध एफएसडीए द्वारा विगत दिनों चलाये गये छापेमारी अभियान में मिलावट खोरों एंव बगैर पंजीकृत प्रतिष्ठान चलाने में की गई कार्यवाही में 11लाख 32 हजार का जुर्माना लगाया गया।
जानकारी के अनुसार रोहन जैश के चिलिंग सेंटर पर 3 नमूने अधोमानक पाये जाने पर 4 लाख 95 हजार का नमूना लगाया गया,रितेश गुप्ता के कच्ची धानी प्यौर मस्टर्ड आॅयल अधोमानक पाये जाने में 2 लाख 50 हजार का जुर्माना लगाया गया,इमरान जाहिद नमकीन का नमूना मिथ्याछाप और अधोमानक पाये जाने पर 15 लाख 50 हजार का जुर्माना लगाया गया। अशोक कुमार के प्रतिष्ठान पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया। अशोक कुमार पुत्र विद्यासागर पर 12 हजार का जुर्माना लगाया गया,उर्वेश कुमार पर 30000 का जुर्माना लगाया गया,रवि सिंह पर 8 हजार का जुर्माना लगाया गया,मोहर्रम अली पर 18 हजार का जुर्माना लगाया गया,पृथ्वीराज यादव पर 23 हजार का जुर्माना लगाया गया,सर्वेश कुमार शुक्ला पर 20 हजार का जुर्माना लगाया गया,प्रशांत बाबू गुप्ता पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया,अनिल राठौर पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया,शिवांग चैहान पर 14 हजार का जुर्माना लगाया गया,विजय पर 15 हजार का जुर्माना लगाया गया,चन्द्र किशोर पर 20 हजार का जुर्माना लगाया गया।

Check Also

कन्नौज : भाजपा ने शहर में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। शहर में भाजपा ने हर घर तिरंगा यात्रा का मंगलवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *