भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक : पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स,हर दिन करें लोगों से मुलाकात

नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन पर पार्टी नेताओं को नया टास्क दिया है। उन्होंने कहा कि तय करना है कि हर दिन लोगों से मिलना है। जैसे एक दिन यूनिवर्सिटी, स्कूल और चर्च या अन्य जगह पर जाएं। मोदी ने कहा कि बॉर्डर के नजदीक बसे गांवों में संगठन मजबूत होना चाहिए। पीएम ने बैठक में कहा कि देश का सर्वोत्तम काल आ रहा है। मेहनत में हमको पीछे नहीं रहना है। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सर्वोत्तम काल के सभी साक्षी बन सकते हैं।
फडणवीस ने बताया कि बैठक में पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। भाजपा अब एक आंदोलन नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी से जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रवाद की भावना हर गांव में जागृत होनी चाहिए। सामाजिक समरसता का भाव हर गांव में ले जाना होगा। लोगों के बीच जाकर वोट का महत्व बताना होगा। चुनाव में अब पूरे 400 दिन बचे हैं। पूरी तैयारी से जुटना है। मोदी ने कहा कि स्वर्णिम काल में दुनिया भारत की तरफ देख रही है। अगर अब कुछ नहीं किया तो इतिहास हमें माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अमृत काल को कर्तव्य काल में बदलना है।

Check Also

समाजवादी पार्टी का सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन

‘‘भाजपा पर लगाया दलितों और पीडीए के खिलाफ मानसिकता से काम करने का आरोप’‘‘फर्रुखाबाद l …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *