फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) हर शनिवार को लगने वाले थाना समाधान दिवस के अवसर पर आज डीएम,एसपी ने दो थानों में पहुंच कर जनसमस्याओं को सुनते हुए त्वरित न्याय दिलाया।
आपको बतादें कि आज जनपद के समस्त थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादियोें को समस्याओं से निजात दिलाने पहुचंे शहर कोतवाली फर्रुखाबाद व थाना मऊदरवाजा पहुंचे जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने समाधान दिवस के अवसर पर एक – एक फरियादियों की समस्याओं को सुना। जहां शहर कोतवाली में 3 फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए दो को मौके पर त्वरित न्याय दिलाकर घर भेज दिया। जबकि एक छूटे फरियादी को न्याय दिलाने हेतु सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिये। वहीं दूसरी ओर थाना मऊदरवाजा में 4 फरियादियों में एक को मौके पर न्याय दिलाकर घर भेज दिया। जबकि छूटे 3 फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। वहीं थाना मऊदरवाजा प्रभारी ने बताया कि 4 फरियादियों में 1 पुलिस सम्बन्धी व 3 राजस्व सम्बन्धी थे और छूटे फरियादियों को तय समय पर त्वरित न्याय दिलाया जाएगा।
