समाधान दिवस : डीएम-एसपी ने 7 फरियादियों को दिलाया मौके पर न्याय

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को सुन महज 7 को त्वरित न्याय दिलाया।
जानकारी के अनुसार आज सदर तहसील फर्रुखाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने की। जहां 120 फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर आये। जिसमें 55 राजस्व शिकायतें,17 शिकायतें पुलिस की,18शिकायतें विकास,2-2 शिकायतें विधुत ब चकबंदी,19 अन्य शिकायतें आईं। अवशेष शिकायतों को विभिन्न विभागों में निस्तारण के लिए भेज दिया गया। एक शिकायत नगला खरबंदी की प्रधान रीता शाक्य ने सभी सद्स्यों के साथ पूर्व प्रधान सत्यदेव शाक्य द्वारा 2015 में उनकी कार्यकाल में बने ग्राम सचिवालय में कब्जा कर लेने से संबन्धित रही। जिसमें डीएम-एसपी ने 7 को ही मौके पर न्याय दिलाया।

Check Also

कन्नौज : डीएम ने किया कस्तूरबा विद्यालय अनौगी का निरीक्षण

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *