हिंदुस्तान की बात विदेश में करना राष्ट्रद्रोह से कम नहीं : राहुल गांधी के बयान पर बोले साक्षी महाराज

उन्नाव।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  कांग्रेसी नेता राहुल गांधी पर उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि क्या, कब और कहां बोला जाए? इसका राहुल गांधी को बोध नहीं है। सांसद ने कहा कि हिंदुस्तान की बात विदेश में जाकर करना भी राष्ट्रदोह से कम नहीं है।
गदनखेड़ा स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी द्वारा भारतीय संसद में बोलने न देने के विदेश में दिए गए बयान संबंधी सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि पूरा विपक्ष खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे की स्थिति में है। भारत के उपराष्ट्रपति ने भी कहा है कि संसद में माइक खुले रहते हैं। बोलने की आजादी है, लेकिन जिनके पास मुद्दे नहीं है। वो केवल शोर-शराबा मचाकर भारतीय संसद का समय बर्बाद करने का काम करते हैं। हिंदुस्तान की बात विदेश में जाकर करना इससे बड़ा राष्ट्रद्रोह कुछ नहीं हो सकता। सांसद ने कहा कि राहुल गांधी पूरी तरीके से बौखला गए हैं।
राहुत गांधी किंकर्तव्यविमूढ़ हो चुके हैं। क्या करना चाहिए। कहां बोलना चाहिए। कब बोलना चाहिए। क्या नहीं बोलना चाहिए। इस बात का बोध नहीं है। किसी के बारे में कुछ कहना ठीक नहीं है। राहुल गांधी देश के बाहर रहते ही हैं। भगा क्या देंगे। वह अपने आप ही भाग जाएंगे। कोई क्यों भगाएगा।
व्यक्ति जो कर्म करेगा उस कर्म का परिणाम भोगना पड़ेगा। जो विदेश की बात करेगा। विदेश में रहेगा। देश का विरोध करेगा, तो अपने आप परिणाम भोगना पड़ेगा। वहीं अतीक अहमद से जुड़े सवाल पर सांसद ने कहा कि कानून को अपना काम करने का अधिकार है। गुंडों का इलाज पुलिस की गोली है। पुलिस का डंडा है, जेल है। उन्होंने कहा गुंडों की जात मजहब नहीं देखना चाहिए। गुंडा केवल गुंडा होता है। वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। जांच में यदि केजरीवाल दोषी पाए जाएंगे, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

Check Also

गहन पुनरीक्षण के खिलाफ प्रस्ताप लायेगी झारखंड सरकार

नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। झारखंड में सत्तारूढ़ ‘इंडिया’ गठबंधन के विधायकों ने बृहस्पतिवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *