सपा ने लोहिया की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर मनाई 113वीं जयंती

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाहन पर आज सपा नेताओं ने शहर के आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय में महान समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया जी की 113 वीं जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इससे पूर्व उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आवास विकास स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता चेयरमैन हरीश यादव ने की तथा संचालन निवर्तमान महासचिव मन्दीप यादव ने किया।
इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, डॉक्टर नवरंग सिंह यादव, महेंद्र सिंह कटियार, विवेक यादव, यूनुस अंसारी, हरगोविंद सिंह यादव, साजिद अली खान, राघव दत्त मिश्रा, मसरूर अहमद खान, शिव शंकर शर्मा, बंटी यादव, अशोक अंबेडकर, अनुराग यादव, आनंद यादव, शिवपाल सिंह यादव, नागेंद्र सिंह यादव, आयुष यादव, अजय यादव आदि ने विचार प्रकट किए।
इस अवसर पर अवधेश पांडे, आशुतोष दीक्षित, हर्ष गंगवार, शशांक सक्सेना, एमपी सिंह शाक्य, अंशुल यादव, आकाश शाक्य, बेचेलाल यादव, अजब सिंह शाक्य, छोटे सिंह यादव, खुर्शीद अहमद खान, तस्लीम खान सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

कन्नौज : डीएम ने किया कस्तूरबा विद्यालय अनौगी का निरीक्षण

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *