फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) निकाय चुनाव के चलते आज जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने कायमगंज स्थित नामाकंन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
आपको बतादें कि जनपद में दूसरे चरण के मददेनजर 11 मई को चुनाव होने है जिसकी आज 17 अपै्रल को नामाकंन प्रक्रिया चालू हो गई है इसी दौरान आज नामाकंन स्थलों का निरीक्षण करने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने तहसील कायमगंज कार्यालय पर निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत सुरक्षा व्यवस्था हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
