भाजपा प्रत्याशी सुषमा गुप्ता ने किया नामाकंन,नगर पालिका में कमल खिलाने का लिया संकल्प

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) विगत दिन रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष के लिए भाजपा प्रत्याशी के रुप में घोषित हुई जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता की मॉ सुषमा गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामाकंन दाखिल किया। जहां भाजपा नेताओं एंव कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका में कमल खिलाने का संकल्प लिया।
आपको बतादें कि फर्रुखाबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी के रुप में कई दावेदार थे लेकिन प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता पर भरोसा जताते हुए उनकी मॉ सुषमा गुप्ता को प्रत्याशी घोषित कर सभी की दावेदारी पर विराम लगा दिया। इसी क्रम में आज भाजपा प्रत्याशी सुषमा गुप्ता ने पार्टी नेताओं एंव कार्यकर्ताओं के साथ करीबन 12.29 पर घर से निकलकर कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां उन्होने अपना नामाकंन दाखिल किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए नगर पालिका में कमल खिलाने का संकल्प लिया।

Check Also

रेफर करने की प्रवृत्ति से बचें चिकित्सक : सीएम योगी

गोरखपुर।(आवाज न्यूज ब्यूरो) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक चिकित्सक की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *