कन्नौज : कांग्रेस ने जो बनाया मोदी ने बेच दिया

 कांग्रेस नेत्री पूनम पण्डित  ने सपा भाजपा पर साधा निशाना

बृजेश चतुर्वेदी

गुरसहायगंज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) कांग्रेस पार्टी देश के लोकतंत्र को बचाने का कार्य कर रही है कांग्रेस ने अपनी सरकारों में जो भी देश का विकास किया था मोदी सरकार ने अपने मित्र उद्योगपतियों को बेच दिया है। यह बात समधन के दंगल ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेत्री पूनम पंडित ने कही  कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी आसमा बेगम के समर्थन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य किसान नेता पूनम पण्डित एव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विजय मिश्र ने विशाल रोड शो कर अपने संबोधन में कहा है कि अल्पसंख्यकों का वोट लेने बाली पार्टियां उनके हक की लडाई के समय भाग जाती है। कांग्रेस ने कभी जाति धर्म की राजनीति नही की भाजपा के लोग न हिंदू समाज के है न मुस्लिम के। ये केवल कुर्सी पाने के लिए दोनो को लड़ाने का कार्य कर रहे हैं। जंतर मंतर पर देश की बेटियां अपने लडाई लड़ रहीं हैं लेकिन केन्द्र सरकार अपने सांसद जो कुश्ती संघ के अध्यक्ष भी है उन्हे बर्खास्त करने की बजाय उन लड़कियों को लाठी के बल पर भगाने का कार्य कर रही है। पूनम पंडित ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुसलमानों को सिर्फ यूज़ किया है। प्रयागराज में हुए एनकाउंटर मामले में सपा बसपा के नेता क्यों नहीं बोल रहे हैं देश की बेटियां धरने पर बैठी हैं और हमारे देश के प्रधानमंत्री कर्नाटक में चुनाव प्रचार में लगे हैं। प्रदेश सचिव विजय मिश्र ने कहा देश मे लोकतंत्र को कुचलने का कार्य सरकार कर रहीं राहुल गांधी जी ने किसान मजदूर की आवाज उठाई तथा अडानी का कारोबार इतने कम समय इतना कैसे फल फूल गया की वह विश्व के 10 उद्योगपतियों में गिने जाने लगे तो उनकी आवाज को बंद करने के लिए उनकी सदस्यता रद्द करने का घिनौना कृत्य  सरकार ने किया जो आप सभी के सामने है। कांग्रेस पार्टी ने एक लम्बे अरसे तक सत्ता में रहने के बाद भी इस तरह की गन्दी राजनीति नही की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल पूर्व अध्यक्ष उषा दुबे डॉक्टर जहीर नगर अध्यक्ष कलीम खान संजीव दुबे मुन्ना अखलाक हुसैन सिद्दीकी फिदा हुसैन मंसूरी अविनाश दुबे एहसानुल हक आफाक हुसैन सिद्दीकी रमेश सविता विकास मिश्रा तारिक बशीर सरफराज हुसैन निशांत मिश्र ओमकार नाथ त्रिपाठी  आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

कन्नौज : भाजपा ने शहर में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। शहर में भाजपा ने हर घर तिरंगा यात्रा का मंगलवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *