प्रियंका गांधी यूपी से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव , कांग्रेस ने पांच सीटों पर शुरू की तैयारी

लखनऊ।  (आवाज न्यूज ब्यूरो) लोकसभा चुनाव 2024, कांग्रेस पार्टी के लिए काफी अहम होने जा रहा है। 10 साल से सत्ता से दूर रही कांग्रेस पार्टी इस बार पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरना चाहती है। इसीलिए हाल ही में पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए जनाधार वाले व्यक्ति अजय राय को जिम्मेदारी दी है जो पार्टी संगठन में नई जान फूंक कर कार्यकर्ताओं को एक्टिव कर सकें। यहीं नहीं यूपी कांग्रेस पार्टी अपने टॉप लीडर्स को उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ाने पर मंथन कर रही है।
यूपी कांग्रेस पार्टी में हुए नए बदलाव के बाद, जिम्मेदार व्यक्तियों ने गांधी परिवार को पूरी तैयारी से इस बार यूपी से चुनाव मैदान में उतारने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। जिसके बाद इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि राहुल गांधी एक बार फिर अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं तो वहीं प्रियंका गांधी के भी चुनाव लड़ने की चर्चा है, हालांकि आखिरी फैसला शीर्ष नेतृत्व का ही होगा।
अजय राय ने पदभार ग्रहण करते समय ही राहुल गांधी के अमेठी लड़ने की बात की और कहा कि अमेठी के कार्यकर्ताओं के मन की ये इच्छा हैं, तो वहीं रायबरेली की सीट पर सोनिया गांधी के वापस से चुनाव लड़ने की तैयारियों में भी कार्यकर्ता लग गए हैं। प्रियंका गांधी के लिए सीटों पर मंथन शुरू हुआ है, इसमें सबसे पहली प्राथमिकता वाराणसी को दी जा रही है, वहीं वाराणसी के अलावा प्रयागराज और फूलपुर जैसी सीटों पर भी पार्टी ने मंथन शुरू कर दिया है।
पार्टी के अंदरखाने इस बात की चर्चा है कि प्रियंका गांधी के लिए 5 सीट पर होमवर्क किया जाए जिसमें पहली प्राथमिकता बनारस को दी गई है, जिससे प्रियंका सीधे प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती दे सकें, वहीं दूसरे और तीसरे नंबर पर प्रयागराज और फूलपुर जैसी सीटें हैं जहां से कांग्रेस पार्टी का पुराना नाता रहा है। इंडिया गठबंधन के तहत अखिलेश यादव इन सीटों पर कांग्रेस पार्टी को समर्थन करेंगे ऐसे में पार्टी का ये मानना है कि उनकी स्थिति मजबूत रहने वाली है।

Check Also

अडानी चला रहे ओडिशा की सरकार,छीनी जा रही गरीबों की जमीन : राहुल गांधी

‘‘राहुल गांधी लड रहे हैं आम लोगों और चंद अरबपतियों के बीच की लड़ाई‘‘नई दिल्ली।(आवाज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *