पीडीए परिवार की एकता एंव जागरूकता ही संविधान और आरक्षण को बचा सकती है:- उर्मिला राजपूत

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार इन दिनों समूचे प्रदेश में पीडीए जन पंचायतों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला संगठन फर्रुखाबाद द्वारा ’विधानसभा भोजपुर’ के ग्राम कंतला, कुंदन गनेशपुर, गोपालपुर एवं बहादुरपुर में पीडीए जन पंचायतों का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ’पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत उपस्थिति रहीं।
कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ’पूर्व विधायक राजपूत ने कहा’ कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। आने बाले समय में ये बदलाव होकर रहेगा और प्रदेश में प्रचंड बहुमत से अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। आज प्रदेश में अपराध चरम पर है, महंगाई और रोजगार के नाम पर सरकार कोई बात ही नहीं करना चाहती। सरकार के पास देश और प्रदेश के विकास के लिए न कोई योजना है न कोई विजन, पढ़े-लिखे युवा नौकरी की तैयारी करते-करते ओवर-एज हो रहे हैं–माँ-बाप के सामने ही बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है, भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा को पार कर चुका है, आज थानों/तहसीलों में गरीब जनता को भ्रष्टाचार का शिकार बनाया जा रहा है। लेकिन सत्ता मद में मदान्ध लोगों के शीश-महलों तक जनता की चीत्कार नहीं पहुँच पा रही है आने बाले समय में यही जनता वोट की चोट से इन अंहकारी लोगों को जवाब देगी। और सत्ता के राजमहलों से निकलकर इतिहास के कूड़ेदान में फेंक देगी।
आज क्यों जरूरत पड़ी है संविधान और आरक्षण के बारे में चर्चा करने की ? क्योंकि आज देश और प्रदेश में मौजूदा भाजपा की निरंकुश सरकार पिछड़ों, दलितों, महिलाओं और समाज के सभी कमजोर लोगों से उनका हक छीनने की सुनियोजित ढंग से कुटिल साज़िश कर रही है, नौजवानों को रोजगार पाने के लिए लाठी खानी पड़ रही है, गरीब बेबस किसानों को खाद के लिए लाठी खानी पड़ रही है, सरकारी नौकरी करने बाले कर्मचारी भी अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं, जीएसटी से छोटा व्यापारी परेशान है, सरकार की अदूरदर्शी नीतियों से चारों तरफ हर वर्ग परेशान है और सरकार पाखण्डवाद के मदमस्त हाथी पर सवार होकर देश के भविष्य को अशिक्षा, गुलामी, गरीबी और जातीय/धार्मिक संघर्ष की आग में धकेल रही है। आज देश के तमाम संस्थानों को अपने मित्र उद्योगपतियों को औने-पौने दामों में सौंपा जा रहा है और सरकारी विभागों का निजीकरण करके ये सरकार पीडीए परिवार के लोगों से संवैधानिक अधिकारों को छीनना चाहती है, इस मैं कहना चाहती हूँ कि ऐ पीडीए परिवार के लोगों दो रोटी कम खाना मजदूरी कर लेना लेकिन अपने बच्चों को शिक्षा से वंचित मत रखना, क्यों शिक्षा ही व्यक्ति को जागरूक बनाती है और जागरुक मतदाता ही एक ऐसी बेहतरीन सरकार को चुन पाते हैं जो हमारे हितों की रक्षा करते हुए विकसित भारत की परिकल्पना को धरातल पर उतारने का प्रयास करती है। आज संसद से लेकर सड़क तक श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी भाजपाई झूठ के पुलिन्दे का एक-एक धागा खोलकर जनता को दिखा रही है। कैसे भारत के फैसले अमेरिका कर रहा है हमारी विदेश नीति पूरी तरह से विफल साबित होती नजर आ रही है।
आज इस मौके पर उपस्थित आप सभी से अनुरोध है कि ऐसी अदूरदर्शी, निष्ठुर, और पूंजीपतियों के दोस्तों की सरकार को हटाना ही अब देश और प्रदेश की जनता के लिए हितकर साबित होगा।
इस मौके पर सर्वश्री जदुनाथ सिंह, अभिषेक, शीशराम राजपूत, इच्छाराम राजपूत, बादाम सिंह, ग्रीस चंद्र,धर्मवीर सिंह, अजीत कुमार, मुंशीलाल, रामगोपाल वर्मा, रामलड़ैते वर्मा, सिद्धार्थ राजपूत, सोहन राजपूत, सनी यादव आदि सैकड़ों क्षेत्रीय ग्रामीण एंव महिलाओं की उपस्थिति रही।