घोसी। (आवाज न्यूज ब्यूरो) घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। सातवें राउंड में इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी सुधाकर सिंह 7185 वोटों से आगे हैं। सुधाकर सिंह को अब तक 25496 वोट मिले हैं, तो वहीं दारा सिंह चौहान के खाते में 18311 मत आए है। यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग की अधिकारिक साइट से मिली है।
