कालिन्द्री का जशोदा स्टेशन एंव कामाख्या का गुरसहायगंज स्टेशन पर होगा ठहराव

बरेली/फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस का 10 अक्टूबर, 2023 से एवं 19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस का 07 अक्टूबर, 2023 से गुरसहायगंज स्टेशन पर तथा 14723/14724 प्रयागराज जं.-भिवानी-प्रयागराज जं. कालिंद्री एक्सप्रेस का जसोदा स्टेशन पर 04 अक्टूबर, 2023 से प्रायोगिक आधार पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। उदयपुर सिटी से 09 अक्टूबर, 2023 से प्रस्थान करने वाली 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस गुरसहायगंज स्टेशन पर 08.56 बजे पहँुचकर 08.58 बजे प्रस्थान करेगी। कामाख्या से 05 अक्टूबर, 2023 से प्रस्थान करने वाली 19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस गुरसहायगंज स्टेशन पर 05.39 बजे पहँुचकर 05.41 बजे प्रस्थान करेगी। प्रयागराज से 04 अक्टूबर, 2023 से प्रस्थान करने वाली 14723 प्रयागराज जं.-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस जसोदा स्टेशन पर 20.14 बजे पहँुचकर 20.16 बजे प्रस्थान करेगी।

Check Also

कन्नौज : भाजपा ने शहर में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। शहर में भाजपा ने हर घर तिरंगा यात्रा का मंगलवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *