पूर्व मंत्री दुर्गाप्रसाद यादव ने सेन्ट्रल जेल में बंद सपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव से की मुलाकात

‘‘पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव के घर पर की गहन राजनैतिक मंत्रणा’’
फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)
यूपी की फतेहगढ सेन्ट्रल जेल में बंद चल रहे सपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव से मुलाकात करने आये पूर्व मंत्री ने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी दमदारी से पार्टी को मजबूत करने में जुटा है। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव के घर जाकर गहन राजनैतिक मंत्रणा भी की।
बताते चलें कि आजमगढ़ सदर सीट से विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गाप्रसाद यादव ने यूपी की फतेहगढ सेन्ट्रल जेल पंहुचकर करीब एक घंटे तक जेल के भीतर पूर्व सांसद रमाकान्त यादव से भेंट की। इसके बाद वह जेल से बाहर आये। उन्होंने सूबे की सरकार पर आरोप जगाया कि जेल में बंद पूर्व सांसद को सामान्य कैदी की तरह रखा गया है। उनके लिए कोई वीआईपी व्यवस्था नही की गयी है। उन्होंने बताया कि आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सपा का एक-एक कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है, जिससे देश में काबिज भाजपा सरकार का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। इस मौके पर आजमगढ़ जनपद के गोपालपुर विधायक सभा से विधायक नफीस हुसैन, मुबारकपुर से विधायक अखिलेश यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, लोकसभा प्रभारी डॉ. नबल किशोर शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीमअहमद फारुखी, जिला महासचिव मो. इलियास,मीडिया प्रभारी विवेक यादव, पुष्पेन्द्र यादव सहित कई नेता,कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जल्द दे सकते हैं इस्तीफा : बनेंगे यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष!

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जल्द इस्तीफा दे सकते हैं। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *